पदुमतरा मे 31 जनवरी से श्री शिव महापुराण कथा

त्वरित ख़बरें -

राजनांदगांव।समीपस्थ ग्राम पदुमतरा में समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 31 जनवरी से किया जा रहा है। वेदों में वर्णित है कि ईश्वर ही सत्य है सत्य ही शिव है, शिव ही सुंदर है अर्थात सत्यम शिवम सुंदरम संपूर्ण व्याख्या हि शिवपुराण है। जनपद सभापति ओम प्रकाश साहू ने बताया कि परम पूज्य बाल व्यास तिलेन्द्र महाराज जी मां बम्लेश्वरी देवी धाम डोंगरगढ़ के मुखारविंद से होगा। कार्यक्रम के तहत 31 जनवरी कलश यात्रा व्यास पूजन ,1 फरवरी नारद मोह, शिव महिमा, 2 फरवरी गुण निधि की कथा ,3 फरवरी जलंधर की महिमा, 4 फरवरी अंधकभक्त जन्म कथा,शिवरात्रि का महत्व, 5 फरवरी सती चरित्र , शिव पार्वती विवाह, 6 फरवरी गणेश चरित्र, त्रिपुरासुर की कथा, 7 फरवरी नर नारायण की पार्थिव शिवलिंग पूजा ,12 ज्योतिर्लिंग कथा ,8 फरवरी शिव सहस्त्रनाम, शिव पूजन, कथा विराम ,हवन, प्रसादी वितरण के साथ समापन किया जाएगा। ओम प्रकाश साहू ने अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम का लाभ लेने आग्रह किया है।