डोंगरगांव। भाजपा पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने प्रदेश एवं जिला भाजपा द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के तहत राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा के शक्ति केंद्र में बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उसमें जोश भरते हुए संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी रणनीति पर चर्चा की।श्री अवधेश चंदेल ने शक्ति केंद्र बड़ गांव चारभाठा में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक लेकर उसमें जोश भरा बैठक में चंदेल ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ की हड्डी है और आने वाले चुनाव में बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा 2023 की सरकार बनेगी। बस इसके लिए अब हमें कमर कसने ,जी जान से जुटना होगा ।उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ राज्य में समाज के हर वर्ग हर समुदाय और हर तबके का ख्याल रखते हुए दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित किया जा रहा है। जिनका लाभ भी हितग्राहियों को मिल रहा है हमें केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अपने बूथ के एक-एक घर तक एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाना है वही लोगों को इस बात की भी जानकारी देने की प्रदेश की भूपेश सरकार कैसे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ गरीब हितग्राहियों से छीन रही है।उन्होंने आगे कहा कि आज पूरे प्रदेश मे प्रधानमंत्री आवास योजना बंद है जो भूपेश सरकार की नाकामी है। इस दौरान शक्ति केंद्र प्रभारी डॉ नीरेंद्र साहू ,लक्ष्मी नारायण गुप्ता ,उत्तम नाहटा, यदु नायक, राजेंद्र साहू, नरेश साहू ,ईश्वर ठाकुर, दिलीप कुमार साहू आदि मौजूद रहे।