मृतक मजदूर के परिजनों से मिली विधायक छन्नी साहू

त्वरित ख़बरें रिपोर्टिंग मुज़्ज़म्मिल ख़ान ब्यूरों चीफ राजनांदगांव

राजनांदगांव। विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने बीते दिनों एक स्थानीय राइस मिल हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर मयाराम निषाद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। ग्राम दैहान पहुंची विधायक श्रीमती साहू ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि, किसी परिवार के मुखिया का यूं चला जाना दुःख की पराकाष्ठा है। 

बीते रविवार को विधायक श्रीमती साहू ग्राम दैहान पहुंची थी। यहां उन्होंने मयाराम निषाद के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले एक हादसे में मयाराम गंभीर रुप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसका उपचार राजधानी के निजी अस्पताल में चलता रहा। इस बीच उसने दम तोड़ दिया। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री हैं जिनके लिए पिता के बाद उनकी माता ही सहारा हैं। विधायक श्रीमती साहू ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि, उन्हें किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए समुचित पहल की जाएगी। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी विधायक के साथ मौजूद रहे। 

---------------------