राजनांदगांव। ग्राम पंचायत नवागांव (मुढीपार) वार्ड क्रमांक 17 में महिला समुह द्वारा शिव मंदिर स्थापित के लिए भूमि पूजन में माननीय जनपद सदस्य तुलदास साहू, सुश्री मेघा ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव ,वरिष्ठ पंच श्री रूपेश साहू ,चिन्ता राम, खोमिन साहू, भारती साहू ,लीला लहरी ,नागेश धनकर, ताम्रध्वज साहू ,खिलेश्वरी ,हेम कुमारी कल्याणी ,सरोज, टीकेशवरी ओमिन, सरोज, महेश्वरी लीकेशवरी, पिलीया एवं ग्राम वासियों द्वारा भूमि पुजन किया गया।
जनपद सदस्य तुल दास साहू एवं सरपंच सुश्री मेघा ठाकुर ने बताया कि ग्राम नवागांव में शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया गया पंडित ओंकार महाराज ने विधिवत पूजा अर्चना कराकर शिव मंदिर निर्माण के लिए कुदाली चलाकर पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। तुलदास साहू ने बताया कि महिला समूह द्वारा एवं ग्राम वासियों के सहयोग से शिव मंदिर का निर्माण जन सहयोग से किया जाएगा।उक्त जानकारी रुपेंद्र साहू ने दी।