राजनांदगांव । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनगटा में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक की गई। इसमें अस्पतालों के वार्षिक एजेंडे पर चर्चा हुई साथ ही आय व्यय की जानकारी अस्पताल के प्रभारियों ने दी और बैठक में अस्पताल में स्टॉप की कमी व एंबुलेंस की मांग पर भी चर्चा की गई है। साथ ही अन्य कई मुद्दों पर चर्चा किया गया साथ ही साथ जीवनदीप समिति का गठन किया गया। जिसमें क्षेत्र के तहसीलदार बीएमओ मितानिन एवं ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सदस्य को भी समिति में शामिल किया गया। आगे बैठक में चर्चा करते हुए श्रीमती भंडारी ने अस्पताल के साफ सफाई व्यवस्था वार्ड बॉय की कमी व एंबुलेंस की मांग के लिए क्षेत्र के उद्योगपतियों को आगे आने की बात कही है। साथ ही साथ क्षेत्र में एंबुलेंस के आ जाने से मरीजों को सुविधा मिलेगी ऐसा कहा है। तथा वर्तमान समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जो कमियां हैं। उसे दूर करने के लिए जनपद अध्यक्ष श्रीमती भंडारी ने अपनी तरफ से वाटर फिल्टर अस्पताल को देने की बात कही है साथ ही जनपद अध्यक्ष श्रीमती भंडारी ने सरपंच मीना बाई एवं मितानिन उसे ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में बात की और निरंतर कार्य करने की प्रेरणा भी दी है।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष ने सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जरूरत बताई। गर्भवती के इलाज के लिए विस्तृत जानकारी ली गई। कार्यक्रम संस्था प्रभारी डॉ, समस्त स्टॉफ, सरपंच व ग्रामीणजन भी उपस्थित हुए।