प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री आवास से इतनी नफरत क्यों - शिव वर्मा

त्वरित खबरे-

राजनांदगांव । मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के जिला प्रभारी शिव वर्मा ने अपने एक जारी बयान में कहा कि गरीबों के आवास के लिए भूपेश सरकार को सच कहने वाले कांग्रेसी गांव में जाकर पूछे कि 4 साल में कितना प्रधानमंत्री आवास बना पता चल जाएगा। पूरे प्रदेश में 11 लाख गरीबों का आवास नहीं बना जिसके जिम्मेदार प्रदेश में बैठक कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार है। भाजपा कभी भी जनता को दिग्भ्रमित नहीं करता। यह काम सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस का है। कांग्रेस की चाटुकारिता करने वाले लोग गरीबों का दर्द नहीं मालूम इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीबों का चिंता किया और उन्होंने लाल किले से हर गरीब का सपना साकार करने के लिए हर गरीब परिवार का पक्का मकान हो उसके लिए उन्होंने योजना बनाया इस देश के 2 राज्य है। एक पश्चिम बंगाल दूसरा भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार जहां प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू करने में एवं अपने हिस्से की राशि नहीं देने के कारण गरीबों को 4 साल में पक्का मकान का लाभ नहीं मिला कांग्रेसी सिर्फ सरकार की तरफदारी करना बंद कर सरकार से पूछे कि आपके जन घोषणा पत्र में क्रमांक 8 पर स्पष्ट उल्लेख है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास के लिए राशि उपलब्ध किया जाएगा। गंगाजल को लेकर झूठे वादा करने वाले इस सरकार की नियत साफ नहीं है। जिसके कारण 36 बिंदु पर बनाया गया घोषणा पत्र सरकार के 4 साल बीत जाने के बाद भी घोषणापत्र धरा का धरा रह गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता गलत बयानबाजी कर अपनी बचाव कर रहे हैं। इस देश के प्रधानमंत्री ने यह नहीं कहा था कि हर गरीब के खाते में 1500000 रुपए आएगा। उन्होंने कहा था कि आजादी के बाद लंबे समय तक इस देश में कांग्रेस का सत्ता रहा इन 60 दशकों में अनेक भ्रष्टाचार हुआ और देश के धन विदेशों में जमा है अगर विदेश से यह काला धन इस देश में वापस होगा जिससे हर गरीब परिवार को लाभ होगा।कांग्रेस हमेशा से समय-समय पर अपने स्वार्थ के लिए इस देश के जनता को भ्रमित किया है। 

श्री वर्मा ने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को बता रहे कि आपका मकान 3 साल पहले बन जाना था परंतु इस प्रदेश में बैठी गूंगी बहरी सरकार 4 वर्षों में गरीबों के आवास के लिए 1 रुपए भी गांव में नहीं दिया जिसके कारण गरीबों का सपना साकार नहीं हो  पाया