राजनांदगांव। नववर्ष के आगमन पर बीते मंगलवार को ग्राम पंचायत धामनसरा में न्यू हैप्पी क्लब अटल चौक द्वारा भव्य रिकार्डिंग डांस महासंग्राम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के क्षेत्र के बच्चों ने स्पर्धा के माध्यम से अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। स्पर्धा में मुख्य अतिथि के रूप में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर राज्य गीत के साथ शानदार आगाज हुआ। जिसमें रंग-बिरंगे परिधान में बच्चों ने छत्तीसगढ़ की माटी की सुमधुर गीतों व डांस से संगीतप्रेमी जनता को बांधे रखा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने सर्वप्रथम ग्रामवासियों को नववर्ष व आयोजन समिति को बधाई देते हुए मंगलकामना की। श्री छाबड़ा ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में उत्साह का संचार होता है और उनके अंदर छिपी कला निखर कर बाहर आती है। आयोजन समिति को पुनः बधाई देता हूं कि आपके प्रयासों के कारण हमारी संस्कृति, धरोहर व बच्चों को प्रदेश की संस्कृति कला का ज्ञान होता है, तो वहीं दूसरी ओर आयोजन से हमें एक-दूसरे से मेल-मिलाप बढ़ता है और गांव में एकता और भाईचारा कायम रहती है। इस अवसर पर बच्चों की शानदार प्रस्तुति के लिए मुख्य अतिथि श्री छाबड़ा द्वारा उत्साहवर्धन कर सम्मानित भी किया। जिसमें एकल डांस में संगीता कोचरे कांकेर, निधि यादव डोंगरगांव, कलिया साहू मरेठा नवागांव, शालिनी ठाकुर उरईडबरी, ग्रुप डांस में महिमा ग्रुप कातरो, रवि कीर्तन डांस ग्रुप राजनांदगांव, कांटा चंद्रवंशी राका डोंगरगढ़, रंग छत्तीसगढ़ डांस ग्रुप सुरगी, युगल में मिताली, दामिनी गंधरी, बंजारा जांजगीर चापा, कान्हा डांस डोंगरगढ़, मा. बेटा पुसौर, बेस्ट अनुशासन में देव सरिता उरला दुर्ग, बेस्ट वेशभूषा में भूमिका रजक राजनांदगांव, बेस्ट डांस काजल, बेस्ट संगीत कोमल निषाद सिंगदई व कंचन बयार को पुरस्कृत किया गया।
आयोजन में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष राजू खान, पार्षद मनीष साहू, जनपद सदस्य रौशनी वैष्णव, किसान कांग्रेस महामंत्री योगेन्द्र वैष्णव, मलपुरी उपसरपंच कुंदन चंद्राकर, रोहित चंद्राकर, डामन दास, सुमन निषाद, जितेन्द्र चंद्राकर, तेजपाल पटेल, रोहित फहरिया, कृतलाल, पुनुराम पटेल, आयोजन समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र पटेल, अजय पटेल, लोकेश पटेल, ज्ञानिक पवार, ओमप्रकाश पवार, राहुल रजक, हरीश निषाद, टिकेश्वर पटेल, तीरथ दास, जावेन्द्र, प्रवीण, चिनेश, तामेश्वर, वेदप्रकाश, तुलेश्वर पटेके, राकेश पटेल, साहिल मंडावी, चेमन पटेल, शोरी, रूपेश, भीगेश, निखिल, युवा संघर्ष समिति तेनसिंह साहू, रामचंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।