राजनांदगांव । जिला राजनांदगांव द्वारा आयोजित जिला रैली डोंगरगढ़ में दिनांक 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक आयोजित किया गया। जिला रैली में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अविभाजित राजनांदगांव जिले के सभी 9 विकासखण्डों से स्काउट्स एवं गाइड्स हिस्सा लिये। वि.ख राजनांदगांव के वि.ख. सचिव श्री रमेशदास साहू, वरिष्ठ स्काउटर श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद नेताम शा.उ.मा.शा.बघेरा एवं श्री संतराम साहू शा.हाई स्कूल मासूल के मार्गदर्शन में 16 विद्यालयों से 50 स्काउट्स एवं 47 गाइड्स ने श्री विजय बघेल शा. उ.मा.शा. रानीतराई, श्री नीरेन्द्र नीलम साहू, श्रीमती भारती रजक शा.उ.मा.शा.भानपुरी, श्री डी.डी. साहू शा.उ.मा.शा. पदुमतरा, श्री राजाराम देवांगन शा.उ.मा.शा.सुरगी, श्री के.डी. साहू स्टेट स्कूल राजनांदगांव श्रीमती शीला गुप्ता शा.उ.मा.शा. सुकुलदैहान, श्री दिनेश्वर प्रसाद साहू शा.उ.मा.शा.उपरवाह एवं श्रीमती सीमा सिंह शा.उ.मा.शा.सोमनी के नेतृत्व में विभिन्न गतिविधियों में भाग लिये। जिसमें लोक-गायन, लोक-नृत्य, कलर-पार्टी, टेंट सजाओ, चित्रकला, वाद-विवाद में प्रथम स्थान साथ ही झांकी एवं मार्च पास्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त किये। इस तरह से कुल 6 प्रतियोगिता में प्रथम एवं 2 में द्वितीय स्थान प्राप्त किये। सभी स्काउट्स एवं गाइड्स को श्री राजेश कुमार सिंह जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट ,श्रीमती सुनीता चौधरी जिला आयुक्त गाइड श्रीमती उषा चटर्जी नोडल स्काउट गाइड मुख्यालय आयुक्त गाइड सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री मयूख श्रीवास्तव जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्रीमती जयंत्री टेकाम जिला संगठन आयुक्त गाइड श्री विनोद हथेल जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री देवेंद्र अम्बादे जिला सचिव श्री विजय टेम्भूरकर सह जिला सचिव, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव श्री वाई.डी. साहू, श्री भगत सिंह ठाकुर खण्ड श्रोत समन्वयक एवं विकास खण्ड सचिव श्री रमेश दास साहू सहित वि.ख. के समस्त स्काउटर गाइडर ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।