त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगर पालिका उप निर्वाचन 2022-23 -

त्वरित खबरे-जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

राजनांदगांव 04 जनवरी 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  डोमन सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगर पालिका उप निर्वाचन 2022-23 अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान तिथि सोमवार 9 जनवरी 2023 को अवकाश घोषित किया है। नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के वार्ड क्रमांक 6, नगर पंचायत डोंगरगढ़ के वार्ड क्रमांक 1 तथा डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत बगदई, डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बछेराभाठा, कलकसा एवं छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत घोरतालाब में स्थित शासकीय संस्थानों, कार्यालयों, कारखानों, स्थापनाओं में कार्यरत श्रमिक व कर्मचारियों के लिए मतदान तिथि को निर्वाचन क्षेत्र में अवकाश घोषित किया है। ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हंै, वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन 2-2 घंटे का अवकाश घोषित किए जाने तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान की सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं।

क्रमांक 14 - उषा किरण -------------------

मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव 04 जनवरी 2023। मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना अंतर्गत हितग्राहियों को 20 हजार रूपए की सहायता राशि एकमुश्त दिया जाएगा। योजनांतर्गत पात्र 59 से 60 वर्ष के पंजीकृत श्रमिक नजदीकी लोक सेवा केन्द्र या च्वाईस सेंटर से श्रमिक पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, स्वघोषणा प्रमाण पत्र, नियोजन प्रमाण पत्र एवं बैंक खाता मूलप्रति के साथ ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

क्रमांक 15 - उषा किरण -------------------

हॉकी कोच के लिए 10 जनवरी तक बायोडाटा आमंत्रित

राजनांदगांव 04 जनवरी 2023। भारतीय खेल प्राधिकरण से खेलो इंडिया लघु केन्द्र प्रारंभ करने के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत जिले में हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र खेल एवं युवा कल्याण विभाग राजनांदगांव आरंभ किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए हॉकी कोच की अस्थाई रूप से भर्ती की जाएगी। हॉकी कोच के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 10 जनवरी 2023 तक कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर राजनांदगांव में बायोडाटा जमा कर सकते हंै। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

क्रमांक 16 - उषा किरण -------------------

माँ शाकम्भरी जयंती के अवसर पर 6 जनवरी को कृषक संगोष्ठी का आयोजन

राजनांदगांव 04 जनवरी 2023। माँ शाकम्भरी जयंती के अवसर पर 6 जनवरी 2023 को जिले के शासकीय उद्यान रोपणियों में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कृषक संगोष्ठी में किसानों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

क्रमांक 17 - उषा किरण -------------------

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी के संबंध में बैठक 10 जनवरी को

राजनांदगांव 04 जनवरी 2023। कलेक्टर  डोमन सिंह की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारी के संबंध में 10 जनवरी 2023 को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने कहा गया है।

क्रमांक 18 - उषा किरण -------------------

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर क्रिएटिव स्लोगन के लिए 10 जनवरी तक भर सकते हैं नामांकन

- पुरस्कार हेतु चयनित को मिलेगी 7 हजार 500 रूपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र

राजनांदगांव 04 जनवरी 2023। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2023 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता के तहत जिला एवं राज्य के समाचार पत्रों में प्रकाशन, सोशल मीडिया में प्रयोग तथा होर्डिंग बैनर पोस्टर व दीवारों पर प्रकाशन के लिए नारा लेखन में प्रयुक्त होने वाले क्रिएटिव एवं मतदाता जागरूकता के संदेशों को उत्कृष्टता से डिजाइन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिले से प्राप्त नामांकन को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा संवीक्षा उपरांत पुरस्कार हेतु पात्र अधिकारी-कर्मचारी का चयन किया जाएगा। पुरस्कार हेतु चयनित को राशि 7 हजार 500 रूपए मात्र का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने हेतु उत्सुक अधिकारी-कर्मचारी तैयार किए गए क्रिएटिव स्लोगन को संकलित करते हुए अपना नामांकन पुरस्कार प्रारूप में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कार्यालय राजनांदगांव को 10 जनवरी 2023 के पूर्व प्रस्तुत कर सकते हैं।