रुद्राक्षम वेल फेयर सोसायटी राजनांदगांव हॉकी लीग द्वारा आयोजित जूनियर हॉकी लीग प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये - निखिल द्विवेदी

त्वरित ख़बरें - 0 अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ़ मैदान में जूनियर हॉकी लीग का आयोजन

राजनांदगांव। राज्य पर्यटन मंडल सदस्य निखिल द्विवेदी ने खिलाड़ियो को संबोधित करते हुये कहा की हाकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है और राजनांदगाँव को हाकी की नगरी के नाम से जाना जाता है राजनांदगाँव के 2 खिलाड़ी मृणाल चौबे जी और बहन रेणुका यादव भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है , आप सब लोग भी बहुत बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि आप लोग आज इस राजनांदगाँव के मैदान से निकालकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराए निखिल ने कहा की हमारा देश 1928 में हॉकी में विश्व विजेतारह चुका है और ओलम्पिक खेलों में 6 स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीत चुका है 1928 से 1956 तक का समय भारतीय हॉकी के लिए स्वर्णकाल के रुप में जाना जाता है लेकिन अभी कुछ समय से हमारा वो रुतबा छुप सा गया है लेकिन आप लोग का आज खेल देखने के बाद ऐसा महसूस हो रहा है कि जल्द ही हाकी में भारत फिर से नया आयाम लिखेगा और विश्वविजेता बनेगा, साथ ही कार्यक्रम में मुख्यरूप से अंतर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे जी छत्तीशगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी जी का हृदय से धन्यवाद जिन्होंने संस्कारधानी राजनांदगांव के कोने कोने में छुपी प्रतिभा को निकालने का बेहतरीन प्रयास हमेशा करते रहते है।