प्रदेश स्तरीय स्व. ताराचंद जयंती सम्मान समारोह में अध्यक्ष भागवत साहू सम्मानित हुए

त्वरित ख़बरें - स्व. ताराचंद जयंती एवं स्व. राधेचरण जयंती मनाई गई

राजनांदगांव।  राजनांदगांव जिला साहू संघ द्वारा जिला चिकित्सालय के बाजू साहू सदन बसंतपुर राजनांदगांव में स्वर्गीय ताराचंद जयंती एवं स्वर्गीय राधेचरण साहू की जयंती मनाई गयी।इस दौरन भागवत साहू अध्यक्ष, नीलमणी साहू महामंत्री, नरेंद्र साहू नगर उपाध्यक्ष,डॉ डुलेश्वर साहू नगर सचिव , कमलकिशोर साहू नगर उपकोषाध्यक्ष, गीता गोपाल साहू उपाध्यक्ष,माधव साहू संगठन सचिव , तुकाराम साहू कार्यालय प्रभारी, जगमोहन साहू शिव साहू डॉ महेश साहू ,ओमप्रकाश साहू ,कामता साहू,खेमू राम साहू अमर सिंग साहू, राजेश साहू, भानुप्रताप साहू जितेंद्र साहू, वासुदेव साहू खिलेश साहू,बीरेश साहू ,नेमकुमार साहू ,लोकेश साहू,राकेश साहू, आदि सामाजिक बंधुओं ने श्रदांजलि अर्पित किया।

प्रदेश स्तरीय स्व.ताराचंद जयंती एवं पुरखा के सूरता सम्मान समारोह का आयोजन अहिवारा नगर पालिका के पास दहियान जिला दुर्ग (छ.ग.) में आयोजन किया गया जिसमें राजनांदगांव जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू ,नीलमणी साहू महामंत्री,डॉ महेश साहू ,रमाकांत साहू , जगमोहन साहू ,अमरसिंग साहू सम्म्लित हुए। जिसमे अध्यक्ष भागवत साहू को पुरखा के सूरता सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।उक्त जानकारी रूपेंद्र साहू ने दी।