चुम्मन साहू ने किया क्रांति बंजारे का स्वागत

त्वरित ख़बरें -

राजनांदगाव: राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से लौटे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मेंबर क्रांति बंजारे का महामंत्री जिला कांग्रेस राजनांदगाव चुम्मन साहू ने उनके निवास स्थान कोपेहडीह पहुंचकर पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया एवं सफल यात्रा के लिए बधाई दी।

स्वागत के दौरान चुम्मन साहू ने कहा कि हमारे जिले की नेत्री क्रान्ति बंजारे ने राहुल गांधी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया जिसके लिए वो बधाई की पात्र हैं।इस दौरान रामछत्री चंद्रवंशी जिला पंचायत सदस्य,लादूराम तुमरेकी जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष,अमित अग्रवाल ब्लॉक सचिव,भावना अग्रवाल, दीपिका तुमरेकी 

हेमीन तुमरेकी, हेमलता साहू उपस्थित हुए।