राजनांदगांव । विगत दिनों जिले के सीमा से लगे ग्राम भरदा(ट) में पशुधन विकास विभाग राजनांदगांव द्वारा उपसंचालक डॉ उमाशंकर श्रीवास्तव के निर्देशन एवं मुख्य ग्राम खंड प्रभारी डॉ प्रतिभा भोसले के मार्गदर्शन में एक दिवसीय निःशुल्क काफ रैली एवं पशु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, शिविर के मुख्य अतिथि श्रीमती राधिका देवांगन सरपंच ग्राम पंचायत भरदा, अध्यक्षता श्री उत्तम साहू सरपंच ग्राम पंचायत टटेंगा ,विशेष अतिथि के रूप में श्री बीएल देवांगन, श्री झाड़ू राम देवांगन, श्रीमती सुलोचना देवांगन,श्रीमती रामबाई साहू, आदि उपस्थित रहे। शिविर के प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के तैल चित्र एवं गौ माता की पूजा अर्चना कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,तत्पश्चात शिविर में लाए गए कृत्रिम गर्भाधान से उत्पन्न पशुओं का कृमि नाशक दवाई पिलाकर पिलाकर उपचार किया गया,अपने उद्बोधन में अध्यक्ष उत्तम साहू ग्राम पटेल झाड़ू राम देवांगन ने पशुधन विकास विभाग की प्रशंसा करते हुए इस प्रकार के आयोजन को काफी महत्वपूर्ण बताया शिविर में अंचल के पशु चिकित्सा अधिकारी गणश्री ओ एल साहू, श्री श्री जी एल बंसोड़, परिचारक दीपेंद्र कुमार,देवानंद मेश्राम, मुकेश कुमार, प्रकाश ठाकुर ने अपनी सेवाएं प्रदान किए कार्यक्रम का संचालन करते हुए पशु औषधालय भरदा के प्रभारी महेश साहू ने उपस्थित समस्त अधिकारी एवं पशुपालकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम भरदा पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है शिविर में प्रमुख रूप से दुर्गेश शर्मा, रामदीन देवांगन,इंद्रमन साहू, किशोरी साहू, गोपाल सिन्हा भेदी राम सोनबोइर, ईश्वर देवांगन तरुण सोनबोइर,श्रीमती कांति बाई साहू, संगीता निर्मल, फुलबासन निसाद,होरीलाल यादव,एवं सुषमा कंपनी के दवाई प्रतिनिधि गण के अलावा सैकड़ों पशुपालक उपस्थित रहे।