राजनांदगाव-छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारियों की ओर से दुर्ग संभाग उपाध्यक्ष हारुन मानिकपुरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के माताश्री हीराबा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया एवं छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा है कि हीराबा एक संघर्षशील महिला थी जिन्होंने गरीबी के दिनों में घरों में जाकर झाड़ू पोछाकर अपने बाल-बच्चों के पालन पोषण कर उन्हें शिक्षित बनाया। जिसके फलस्वरुप नरेन्द्र मोदी जी जैसे महान व्यक्तित्व के धनी को जो देश के प्रधानमंत्री के पद पर काबिज होकर बखूबी देश की सेवा कर रहे है। हारुन मानिकपुरी ने कहा है कि हीराबा जी के सादगी ,संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता।