राजनांदगांव।जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में राजनांदगांव प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत रायपुर निवास पहुचकर से सौजन्य मुलाकात किया। जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू ने बताया कि तहसील साहू संघ राजनांदगांव के अंतर्गत सुंदरा एवं ईरा परिक्षेत्रीय (मंडल) एवं ग्राम पंचायत टेडेसरा में विभिन्न भवनो का लोकार्पण कार्य किया जाना है जिसके परिपेक्ष में राजनांदगांव प्रभारी मंत्री जी को निमंत्रण पत्र सौंपकर आमंत्रण किया गया।इस दौरन संदीप साहू अध्यक्ष तेलगानी बोर्ड प्रदेश साहू संघ,भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ, ओम प्रकाश साहू जनपद सभापति, तुल दास साहू जनपद सदस्य ,तिलक राम साहू अध्यक्ष ईरा परिक्षेत्रीय (मंडल) आदि मौजूद रहे।उक्त जानकारी रुपेन्द्र साहू ने दी।