छुईखदान / जिला खैरागढ़ ,छुईखदान,गंडई में विकासखंड में अनेकों कार्यों का भुगतान नहीं होने पर सरपंच संघ द्वारा जिले के कलेक्टर को आवेदन जारी किया ,जिसमें विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए जो राशि भुगतान होनी थी वह शेष है, उस पर जल्द ही भुगतान करने की मांग की है इस विषय पर सरपंच संघ टीकम राम साहू ग्राम जगमड़वा ने बताया कि जिसमें प्रमुख रूप से
1. सामुदायिक शौचालय अग्रिम राशि }
2. सामुदायिक सोख्ता अग्रिम राशि |
3. हैंडपंप कार्य पूर्ण की अंतिम राशि |
4. सामुदायिक शौचालय पूर्ण की अंतिम राशि |
5. मनरेगा के तहत मटेरियल राशि |
6. 15 वित्त की राशि भुगतान |
इन सभी का भुगतान करने के लिए सरपंच संघ छुईखदान ने कलेक्टर से आग्रह किया है ताकि सभी का भुगतान होने से जिले में,विकासखंड में जो कार्य रुका हुआ है वह प्रगति पर हो सके |