टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में शामिल हुए चंदू साहू

त्वरित ख़बरें/रिपोर्टिंग मुज़्ज़म्मिल ख़ान ब्यूरों चीफ राजनांदगांव

छुरिया।

खुज्जी विधानसभा के ग्राम भोलापुर में पिछले छह दिनों से चल रहे टेनिस बाल क्रिकर्ट स्पर्धा के समापन में रविवार को किसान नेता व् विधायक प्रतिनिधि चंदू साहू ने शिरकत की । इस दौरान उन्होंने बल्ले पर हाँथ भी आजमाया। न्यू बीसीसी द्वारा आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में छुरिया की टीम ने भोलापुर की टीम पर विजयी हासिल की ।

स्पर्धा के समापन अवसर पर सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी खेल में और जीवन में हार जीत हमेशा लगा रहता है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि हम खेलना छोड़ दें । उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी के भीतर खेल भावना का होना आवश्यक है ।

किसान नेता चंदू साहू ने कहा कि एक एक दिन पहले ही राजनाँदगाँव जिले के अजय मंडल को इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई की टीम में मौक़ा मिला है इसी तरह आप सब भी अपनी मेहनत से ऊँचे से ऊँचे मुकाम पर पहुँच सकते हैं ।

अपने उद्बोधन के दौरान उन्होंने कहा कि खेल से मन मस्तिष्क व् शरीर सब स्वस्थ रहता है इसलिए हम सभी को नित्य रूप से किसी ना किसी खेल का हिस्सा जरूर बनना चाहिए।  

इस अवसर पर प्रमुख रूप से देवधर सिन्हा , ललित साहू , राजेंद्र साहू , जगदीश साहू , मुकेश चतुर्वेदी ,चन्द्रहास साहू , ओमप्रकाश साहू , मुकेश सिन्हा , हिरदे साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व् दर्शक मौजूद रहे ।