राजनांदगांव। ग्राम तुमड़ीबोड़ मे शाला प्रबंधन समिति की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्राथमिक ,माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शाला के संयुक्त तत्वाधान में बैठक का आयोजन किया गया और निर्णय लिया गया कि वार्षिक उत्सव जनवरी माह में मनाई जाएगी। इसके अलावा अन्य विभिन्न विषयों में भी चर्चा हुई। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य एस.एल.साहू, प्रधान पाठक सनत कुमार साहू, शिक्षक श्रीमती सुमित्रा फ्रांसिस, वीणा रामटेके, कु. शारदा सिन्हा, अध्यक्ष माध्यमिक शाला राजकुमार पटेल अध्यक्ष प्राथमिक शाला रमेश गंधर्व संरक्षक गण खेलू राम ,रोम नाथ श्री वास, उदे राम पटेल, सदस्यगण अर्जुन साहू, हेमराय कुंभकार, श्रीमती ज्योति साहू उपाध्यक्ष, श्रीमती रेणु शर्मा श्रीमती मेहरू निशा एवं शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
--------------