सुन्दरा एवं बघेरा परिक्षेत्रीय (मंडल) साहू संघ चुनाव संपन्न

त्वरित खबरे-0 बघेरा परिक्षेत्रीय (मंडल) साहू संघ के अध्यक्ष इतवारी साहू नव निर्वाचित हुए

राजनांदगांव। जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू एवं महामंत्री नीलमणी साहू के दिशा निर्देश में तहसील साहू संघ राजनांदगांव के मार्गदर्शन में बीते दिनों में बघेरा परिक्षेत्रीय (मंडल) एवं सुन्दरा परिक्षेत्रीय (मंडल) का अध्यक्ष /उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें बघेरा  परिक्षेत्रीय (मंडल) साहू संघ का अध्यक्ष इतवारी साहू नवनिर्वाचित हुए, उपाध्यक्ष कमल नारायण साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती मालती साहू नवनिर्वाचित हुए और सुन्दरा परिक्षेत्रीय  मंडल  में बृजभूषण साहू अध्यक्ष बने, उपाध्यक्ष धनशाय साहू, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सवित्री  साहू निर्विरोध चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष /उपाध्यक्ष को निर्वाचन अधिकारी सहित सामाजिक पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने फूल माला पहनाकर, तिलक लगाकर ,प्रमाण पत्र प्रेषित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान तेजेश्वरी साहू , डॉ महेश साहू ,चंद्रशेखर साहू, तूल दास साहू, अंजू साहू , केसरी साहू, मनोज साहू, तिलक साहू ,कामता साहू, रमाकांत साहू,रुपेन्द्र साहू सहित समाजिक पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। उक्त जानकारी रूपेंद्र साहू जिला साहू संघ सह संयोजक ने दी।