तुलसी मानस परिवार सुरगी की प्रस्तुति विभिन्न स्थानों में होगी

त्वरित ख़बरें/

राजनांदगांव। राज्य शासन द्वारा पंजीकृत मानस मंडली तुलसी साहित्य मानस परिवार आदर्श गांव सुरगी द्वारा लगातार विभिन्न स्थानों में रामायण कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जा रही है. समिति के सचिव एवं आर्गन मास्टर चंद्रशेखर साहू ने बताया कि इसी कड़ी में 25 दिसंबर 2022 को बालोद जिले के ग्राम हीरापुर में नामकरण संस्कार के अवसर पर , 28 दिसंबर 2022 को बेलटिकरी(सुरगी) में , 1 जनवरी 2023 को कोपेडीह ( तुमड़ीबोड़) में नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित मानस महोत्सव में और 18 जनवरी 2023 को मुड़पार (सुरगी) में में मंडली का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस मंडली के पदाधिकारियों में संरक्षक घनश्याम साहू ,अध्यक्ष कैलाश कुमार साहू ,उपाध्यक्ष रूप राम साहू, व्याख्या कार राजेंद्र कुमार साहू,कोषाध्यक्ष एवं कोरस याददास साहू ,सचिव एवं आर्गन मास्टर चंद्रशेखर साहू ,गायक एवं हारमोनियम वादक डोहर दास साहू, योगेश कोर्राम शिक्षक तबला वादक ,गोपाल यादव (रंग छत्तीसगढ़)ढोलक वादक ,लोकनाथ साहू बेंजो मास्टर ,एस कुमार साहू बांसुरी वादन,दुलेश कुर्रे कोरस, राकेश सोनवानी मंजीरा ,खुमेश साहू पैड मास्टर ,सागर दास साहू घुंघरू वादन सम्मिलित है. रामचरित मानस का जनमानस में प्रचार प्रसार करना एवं सत्संग के माध्यम से आत्म कल्याण करना इस मंडली का उद्देश्य है।यह जानकारी रूपेंद्र साहू ने दी।