राजनांदगांव। गायत्री प्रज्ञा पीठ छुरिया, गायत्री परिवार के व्यवस्थापक श्रीमती तिलोत्तमा स्व तिरथ राम साहू जी के तत्वाधान में 20 दिसंबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 72 रक्तवीरों ने किया रक्तदान। सत्यम ब्लड ग्रुप के संयोजक रक्तदान शिविर प्रभारी चित्रांगन साहू ने बताया कि गायत्री प्रज्ञा पीठ छुरिया ( नगर पंचायत छुरिया) के 42 वे वार्षिक उत्सव के अवसर पर प्रथम बार विशाल रक्तदान शिविर रखा गया था एवं पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ रखा गया है।
जिसमें संरक्षक एम एल सोनबोईर, अध्यक्ष तुला राम साहू, रमेश सिन्हा उपाध्यक्ष, योगेंद्र वर्मा कोषाध्यक्ष, अतिथि के रूप में श्रीमती राजकुमारी सिन्हा नगर पंचायत अध्यक्ष छुरिया, श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव जनपद अध्यक्ष छुरिया, मनोज सिन्हा समाज सेवी, रविन्द्र वैष्णव वैष्णव भाजपा मंडल अध्यक्ष छुरिया, विजेन्द्र सिंह ठाकुर भाजपा प्रभारी छुरिया, निरज यादव भाजपा जिला, कोषाध्यक्ष सोनु कसेर सोसल मीडिया प्रभारी, सुनील मंडलोई सचिव ,शंकर साहू, राजकुमार साहू, शिवनंदन सिन्हा, मदन नेताम, ह्रदय यादव, रूपलाल, सेन्दाम, हिरामन पडोती, चेतन साहू ,अशोक सलामे, नरेश चंद्रवंशी, राजकुमार निषाद, मनी साहू, सुखचंद जाता, अनिल कन्नौजे, चोवा साहू ,नूतन यादव, रमेश पड़ोती, दिनेश पड़ोती, परदेसी चंद्रवंशी, रोहित ऊइके,परस साहू ,धीरज टेकाम, बीरू पटेल, कामता साहू, चंदू साहू, कृष्णा साहू , सुरेन्द्र कुमार, युगल किशोर साहू रानी सुर्यमुखी देवी कालेज छुरिया सहित सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल आयोजन रहा। विशेष रूप में चार महिलाओं ने किया रक्तदान। यह जानकारी सत्यम ब्लड ग्रुप संयोजक एवं रक्तदान प्रभारी चित्रांगन साहू ने दिया।