*राजनांदगांव।* जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष व पार्षद दल के प्रवक्ता शिव वर्मा ने अपने एक जारी बयान में भूपेश सरकार के 4 वर्षों के कार्यकाल पर तीखी आलोचना करते हुए कहा कि 4 वर्षों में सरकार के कर्ज लेने के अलावा कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। इन 4 वर्षों में प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के भोली भाली जनता को सिर्फ ठगा है । लोकलुभावन घोषणा पत्र सिर्फ एक छलावा था। नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के नाम से करोड़ों रुपया का कागजी खानापूर्ति हो रहे हैं। गोबर खरीदी के नाम से प्रदेश भर में आधे अधूरे गोबर खरीद कर सरकार वाहवाही लूट रहे हैं। आज शहर के किसी भी क्षेत्र में चले जाएं तो जगह जगह पर गोबर ही गोबर दिखाई देता है। सरकार सिर्फ किसानों को खुश करने के लिए प्रदेश की सरकार 2500 रुपये में धान खरीदी कर रहे हैं कहकर प्रदेश के किसानों का मजाक उड़ा रहे हैं। जबकि केंद्र सरकार धान खरीदी के लिए 2040, 2060 रुपया प्रति क्विंटल के आधार से राज्य सरकार को दे रहे। 90 लाख मैट्रिक टन धान केंद्र सरकार किसानों का धान खरीद रहे हैं। आज प्रदेश सरकार विकास के नाम से मुंह मोड़ लिया है।
वर्मा ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री आवास के नाम से गरीबों का मकान बनने वाले प्रधानमंत्री आवास के लिए राशि नहीं देने के कारण 3 साल पहले बनने वाले मकान आज तक नहीं बन पाया वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की सरकार 4 वर्ष होने पर उपलब्धि बता रहे हैं। जबकि छत्तीसगढ़ के विकास में प्रदेश की सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं।