लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. स्मार्ट सिटी योजना के तहत 16 महानगरों को 5 हजार CCTV कैमरों से लैस किया गया है. जिससे सभी शहरों में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है. सीएम योगी ने यातायात व्यवस्था को भी सेफ बनाने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को इसके साथ जोड़ने के आदेश दिए है |
सीएम योगी के निर्देश पर प्रमुख शहरों में हर चौराहे व प्रमुख मार्गों, एक्सप्रेसवे, रेलवे व मेट्रो स्टेशनों पर CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं. स्मार्ट सिटी योजना के तहत कानपुर, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, झांसी, सहारनपुर व मुरादाबाद जैसे शहरों में CCTV कैमरे लगाने में केंद्र सरकार की ओर से बजट उपलब्ध कराया गया. जिससे शहरों में CCTV कैमरे लगाए गए हैं.सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहरों को सेफ सिटी बनाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को यातायात से जोड़ने और शहरों को सेफ सिटी बनाने की योजना को पूरी तरह से प्रभावी बनाने का निर्देश दिया है. साथ ही योगी ने प्रबुद्धजन सम्मेलनों में भी इसे प्राथमिकता पर लेकर कार्य किए जाने पर जोर देते रहे हैं.