महाराजपुर उपस्वास्थ केंद्र मे निशुल्क स्वास्थ्य मेला का आयोजन जिला महामंत्री चुम्मन साहू हुए शामिल

त्वरित ख़बरें/ रिपोर्टिंग मुज़्ज़म्मिल खान,ब्यूरोचीफ:राजनांदगाव

राजनांदगाव:जिले के छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत महाराजपुर उपस्वास्थ्य केंद्र मे निःशुल्क स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाएं एवं सभी को स्वास्थ्य जांच निशुल्क कर निशुल्क दवाई एवं छोटे-छोटे बच्चों को ब्रश एवं महिलाओं को ग्लूकोन डी का वितरण किया गया। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संबंधित जनपद सदस्य चुम्मन साह, बीपीएम रोशन नंदेश्वर,माया देवांगन,सरपंच थानसिंग कवर, नूतन देवांगन ,थामेंश्वरी साहू, रोशनी हूमने, कमल कांत दे हारे, राजेंद्र कुंभकार तथा समस्त मीतानीन एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे l