किसान का बेटा ढालू दास साहू ने पास किया भारतीय नवसेना की परीक्षा

त्वरित ख़बरें -मुज़्ज़म्मिल खान,ब्यूरोचीफ:राजनांदगाव

राजनांदगाव-जिले के डोंगरगाव ब्लाक मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत बड़गांव चारभाठा के युवा ढालू दास साहू पिता- पिता - धुरवा दास साहू। माता - रेवती बाई साहू। का चयन भारतीय नवसेना में हुआ है। ढालू साहू अभी महज 22 वर्ष के हैं। और अपने पहले ही प्रयास में उसने सफलता हासिल किया है। कहते हैं न कि प्रतिभा किसी चेहरे की मोहताज नही होती। ढालू अब भारतीय जल सेना में देश की रक्षा करेंगे। ढालू के बड़े भैया ने बताया कि  ढालू बच्चपन से ही अपने कर्तव्य के प्रति मेहनती रहा है। और स्कूल में  हमेशा प्रथम आता था। साथ ही 12वीं के बाद गांव में बच्चों को गणित जैसे विषयों में कोचिंग पढ़ाते थे। साथ ही खेती किसानी में भी पिता का सहयोग करते थे।

 कठिन मेहनत और त्याग से ढालू साहू को मिला सफलता

आज के दौर में हमने युवाओं को अक्सर शोसल मीडिया-वाट्सएप, फेसबुक,इंस्टाग्राम जैसे चीजों में समय व्यतीत करते देखते हैं। लेकिन ऐसे युवाओं के पास पढ़ाई करने के लिए समय नही रहता। लेकिन वहीं दूसरी तरफ बड़गांव चारभाठा के युवक ढालू साहू ने कठिन परिश्रम और त्याग से भारतीय नवसेना की परीक्षा को पास कर लिया है। ढालू ने बताया कि वह अपने लक्ष्य को लेकर काफी सतर्क था। कई दिनों तक घर नहीं जाता था। यहां तक कि शादी -ब्याह और तीज-त्यौहार जैसे महत्वपूर्ण मौकों में भी वह घर नही जाता था। घरवालों की याद तो आती थी लेकिन यादों के आगे लक्ष्य को रखकर पढ़ाई किया। जिसका प्रमाण आपके समक्ष है। ढालू एक गरीब किसान के घर का  पुत्र हैं जिनके पिता किसानी के साथ साथ गाँव- गाँव जाकर बाजार में सब्जी का बेचने का काम करते हैं। भले ही स्वयं कम पढ़े लिखें हैं लेकिन हमेशा अपने बेटों को पढाने में अपनी पूरी मेहनत लगा दिया ।