राजनांदगांव । नगर निगम द्वारा निगम सीमाक्षेत्र में विभिन्न समाजों के लिए सामुदायिक भवनों का निर्माण किया गया है। इसी कडी में अधोसरंचना मद अंतर्गत 7.00 लाख रूपये की लागत से रविदास समाज के लिये रामनगर में सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है। जिसका आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने एक संक्षिप्त एवं गरिमामय आयोजन में फीता काटकर पट्टीका का अनावरण कर लोकार्पण किया। साथ ही खेल मैदान निर्माण के लिये भूमिपूजन किया। इस अवसर पर दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.एल. टांडेकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं विशेष अतिथि के रूप में छ.ग. अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, वरिष्ठ पार्षद कुलबीर छाबड़ा,लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य व वार्ड पार्षद मधुकर वंजारी, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य विनय झा, पार्षद श्रीमती पुर्णिमा नागदेवे, शरद पटेल वसंजय रजक,नामांकित पार्षद प्रभात गुप्ता,पार्षद प्रतिनिधि व युवा नेता आसीफ अली, पूर्व पार्षद अवधेश प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित थे।
लोकार्पण कार्यक्रम में अपने संबोधन में महापौर श्रीमती देशमुख ने रविदास समाज को बधाई देते हुए कहा कि, समाज वालों की मांग पर नगर निगम द्वारा रविदास भवन का निर्माण किया गया है, अन्य समाज के लिए भी भवन निर्माण किया गया आज आपके समाज के भवन का लोकार्पण किया जा रहा है। भवन का निर्माण होने से अब समाज के लोगों को दुसरे भवन के बजाय अपने सामाजिक भवन में कार्यक्रम करने में सुविधा होगी, जहॉ वें सामाजिक बैठक अन्य गतिविधियों को आयोजन करेंगें। उन्होने कहा कि, भवन बनने से ही समाज का विकास नही होता एक जुटता से समाज हित में कार्य करने एवं समाज के गरीब व्यक्ति की चिन्ता कर, शिक्षित करने से समाज का विकास होगा। उन्होने कहा कि, संत रविदास जी समाज के उत्थान के लिये कार्य किये, हमे उनके आदर्शेा पर चलकर समाज हित में कार्य करना है।
प्राचार्य डॉ. टांडेकर ने अपने संबोधन में कहा संत रविदास जी सदियो पूर्व समाज के लोगों को शिक्षित करने एवं समाज की उन्नति के लिये बीडा उठाया था, उनका उद्देश्य जात पात, ऊच नीच के भेदभाव को खत्म करना था। उन्होंने कहा कि हम सबको भी भेदभाव खत्म कर समाज हित में कार्य करना है। श्री हफीज खान श्री कुलबीर छाबड़ा एवं श्री आसिफ अली ने भी अपने उद्बोधन में भवन बनने पर बधाई देते हुये संत रविदास जी के बताये मार्गो पर चलने की अपील की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में रविदास समाज के अध्यक्ष महेश मोहबे,संरक्षक श्री आनंद हटिले सहित मुकेश खरे, रितू घोंडेकर, नकूल मोहबे, संतोष टांडेकर के अलावा समाज के लोगोे ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया तत्पश्चात अतिथियों ने भवन का विधिवत् लोकार्पण किया। लोकार्पण पश्चात खेल मैदान निर्माण के लिये भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उप अभियंता श्री दीपक माहला सहित रविदास समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थें।