आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने धारा प्रवाह अंग्रेजी में दिए मुख्यमंत्री के सवालों के जवाब :

त्वरित खबरे :

23 नवम्बर 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्रों से छत्तीसगढ़ी में प्रश्न किए, जिनका विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में उत्तर दिया। यशवंत जंघेल ने मुख्यमंत्री के पूछने पर अपने स्कूल के बारे में बताया। यशवंत जंघेल ने धाराप्रवाह अंग्रेजी में उत्तर देकर जनसमूह को खुश कर दिया। यशवंत ने अंग्रेजी में कहा कि इसके पहले जिस स्कूल में पढ़ते थे, वहां सालाना 20 हजार रूपए देने पड़ते थे। आत्मानंद स्कूल में एक भी पैसा नहीं लगता। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढिय़ा। पूनम साहू ने अंग्रेजी में उत्तर दिया कि पैंडेमिक में भी आपने स्कूल बना दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप मन सुनेव। बच्ची ह गितमीट गितमीट अंग्रेजी में तेजी ले बोलिस। कतका झन ल समझ आइस। फिर कहा कि देखिए कितना बढिय़ा काम हो रहा है। हमारे बच्चों की अंग्रेजी कितनी अच्छी हो गई है।

इस अवसर पर अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगांव विधायक  दलेश्वर साहू, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष  धनेश पाटिला, युवा आयोग के अध्यक्ष  जितेन्द्र मुदलियार, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष  नवाज खान, पर्यटन मंडल का सदस्य  निखिल द्विवेदी, समाजसेवी  पदम कोठारी, पार्षद कुलबीर छाबड़ा, मुख्यमंत्री सचिव  अंकित आनंद, संभागायुक्त  महादेव कावरे, आईजी डॉ. आनंद छाबड़ा, कलेक्टर  डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।