चारभाटा में स्कूल भवन खस्ताहाल :

त्वरित खबरे :

21 नवम्बर 2022

राजनंदगांव : चारभाटा प्राथमिक शाला का मूल भवन पिछले पांच साल से जर्जर हो गया है। वहां का अतिरिक्त कक्ष भी पूरी तरह से बदहाल हो चुका है, पुनः निर्माण के लिए प्रयास भी हो चुका है लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से ध्यान ही नहीं दिया गया। जिला भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष गिरवर साहू ने आरोप लगाया है कि इस सरकार ने सरकारी स्कूलों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।

चारभाटा इस क्षेत्र का सबसे बड़ा गांव है, संकुल केन्द्र भी है। इस स्कूल में 70 बच्चे अध्ययनरत हैं जिसमें 38 बालक, 32 बालिका हैं जो एक अतिरिक्त कमरा में ही पूरे 70 बच्चे का अध्यापन कार्य मात्र एक शिक्षक के भरोसे संचालित किया जा रहा है। गिरवर ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ आत्मानंद इंग्लिश स्कूल खोल रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूल के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। शासन प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि 15 दिन मूल शाला भवन की स्वीकृति नहीं मिली तो शाला में तालाबन्दी करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।।