राजनांदगांव, 21नवंबर 2022।
सरयू पारिण ब्राह्मण समाज ने आज सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में अपने निर्माणाधीन भवन में प्रथम आयोजन दीपावली के उपरांत अन्नकूट का भोग लगाकर किया । उक्त अवसर पर समाज के अध्यक्ष लव मिश्रा ने विप्रों के आदि देव परशुराम जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की । पूजा अवसर पर समाज के वरिष्ठों सहित बच्चोंने भी उपस्थिति दर्ज कराई ।
स्थानीय रिद्धि - सिद्धि कॉलोनी फेस 2 में निर्माणाधीन सरयूपारी ब्राह्मण समाज के भवन में आज दोपहर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में अन्न कूट का आयोजन कर भगवान को भोग अर्पित किया गया । इस अवसर पर सबसे पहले समाज के अध्यक्ष लव मिश्र ने भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर सभी के स्वस्थ जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । पश्चात सामाजिक बंधुओं ने एक - दूसरे से परिचय प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया । आयोजन में विशेष रूप से अध्यक्ष लव मिश्र , नागेंद्र मिश्र ( मुन्ने महराज ) , राघवेंद्र मिश्र , कप्तान मिश्र , अनिल , अभय , विजय मिश्र, एवं महेंद्र पांडेय का अहम एवं सराहनीय योगदान रहा । सभी सदस्यों को समय पर सूचना देने और आमंत्रित करने में श्रवण मिश्र ने अपने दायित्व का निर्वहन किया ।