सड़क पर मटेरियल किया डंप, 2 हजार जुर्माना वसूला :

त्वरित खबरे :

15 नवम्बर2022

राजनंदगांव : नगर निगम की टीम सड़क पर मटेरियल डंप करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसके लिए विशेष टीम बनाई गई है। जो हर हिस्से में पहुंचकर जांच कर रही है। इसी के तहत टीम शंकरपुर वार्ड में पहुंची। जहां सड़क किनारे मटेरियल डंप करने पर नीरज सिन्हा 2 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि सार्वजनिक जगहों व रास्तों में मटेरियल डंप करने से यातायात प्रभावित होता है। इसके अलावा हादसे की आशंका भी बढ़ती है। उन्होंने लोगों को सड़क पर मलबा या मटेरियल डंप नहीं करने की अपील की है। वहीं ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी.