14 नवम्बर 2022
प्रदेश में उत्तर दिशा से ठंडी हवा आने लगी है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट होने लगी है। रविवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान भी गिरकर 29 डिग्री पर पहुंच गया है। इससे रात के साथ अब दिन में भी हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का ट्रेंड शुरू हो जाएगा।