हनुमान चालीसा का पाठ ऑक्सीजोन में मंगलवार को :

त्वरित खबरे :

14 नवम्बर 2022

ऑक्सीजोन में बीते दिनों हुए बौद्ध सम्मेलन व हिंदू देवी-देवाओं के खिलाफ शपथ का विरोध जारी है। शनिवार शाम को इसे लेकर सर्व हिंदू समाज की बैठक हुई। इसमें मंगलवार को ऑक्सीजोन में हनुमान चालीसा पाठ का निर्णय लिया गया है।

सर्व हिंदू समाज की बैठक में सभी हिंदू समाज के प्रतिनिधि व सदस्य शामिल हुए । उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि मंगलवार को ऑक्सीजोन परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके बाद पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी जाएगी। कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आगे होने वाली आंदोलनों की जानकारी भी दी जाएगी।

सर्व हिंदू समाज ने हिंदू देवी देवाओं के विरोध में शपथ दिलाने वालों पर मामला दर्ज करने की मांग पुलिस से की है। इसके अलावा ऑक्सीजोन के कथित अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की मांग रखी जा चुकी है।