नाले में गिरा मवेशियों से भरा वाहन : चालक फरार, केस दर्ज :

त्वरित खबरे :

03 नवम्बर 2022

गैंदाटोला के लुलीटोला नाले में मवेशियों से भरा मालवाहक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मालवाहक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मालवाहक से 8 मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात की है। जिसकी सूचना पुलिस को सुबह मिली। पुलिस ने बताया कि मालवाहक लुलीटोला नाले में पलटकर फंसा हुआ था। जिसे छोड़कर चालक फरार हो गया। आशंका है कि मवेशियों को महाराष्ट्र के कत्लखाना ले जाया जा रहा था। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।