30 अक्टुबर 2022
भोपाल। पीएफआई (पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से संबंधित गिरफ़्तारियों में रोजाना नए नए खुलासे हो रहे हैं। गिरफ्तार सक्रिय सदस्य अनवर खान को जेल भेज दिया गया है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया।
अनवर भोपाल से गिरफ़्तार होने के बाद दो दिन की रिमांड पर था। अनवर के पास से एटीएस (ATS) को कई अहम और तकनीकी साक्ष्य मिले है। मोबाइल और लैपटॉप के जरिए कई जरूरी सबूत मिले हैं। बरामद किए गए साक्ष्यों में कई अहम जानकारी मौजूद है।
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद कई अहम खुलासे हो सकते हैं। आरोपी अनवर दूसरे राज्यों के सदस्यों की भोपाल में नकवी से मीटिंग करवाता था।