रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर: धनतेरस पर भारतीय रेलवे ने 80 से अधिक ट्रेनों को किया रद्द, जानिए किस रूट की गाड़ियां कैंसिल :

त्वरित खबरे :

22 अक्टुबर 2022 

धनतेरस के मौके पर भारतीय रेलवे ने शनिवार को कुल 87 ट्रेनों को पूरी तरह से और करीब 22 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया. ट्रेनों के रद्द होने से कई लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा है.

रद्द की गई ट्रेनों में विभिन्न प्रमुख शहरों जैसे नागपुर, पुणे, पठानकोट, सतारा और अन्य से चलने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं. जिन यात्रियों ने आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रद्द की गई ट्रेनों के लिए आरक्षण किया है.

उनके टिकट रद्द कर दिए जाएंगे. इसकी कुल कीमत उनके स्रोत खातों में वापस कर दी जाएगी. जिन लोगों ने बुकिंग काउंटर से टिकट खरीदा था, उन्हें अपना रिफंड वापस पाने के लिए खुद स्टेशन आना होगा.