राजनांदगांव 24 सितम्बर।
भरकापारा राजनांदगांव निवासी छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री लता खापर्डे के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुये महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
महापौर श्रीमती देशमुख ने सुश्री लता खापर्डे को श्रद्धांजलि आर्पित करते हुये कहा कि संस्कारधानी में रहने वाली लता खापर्डे छत्तीसगढ़ की जानी मानी लोक गायिका थी, उन्होंने छत्तीसगढी सांस्कृतिक संस्था चंदैनी गौंदा से अपनी कला की शुरूवात कर सुप्रसिद्ध रंगकर्मी हबीब तनवीर की नाटक संस्था न्यू थियेटर एवं अमीर खान की फिल्म पीपली लाईव में भी भूमिका निभाकर अपनी अलग छवि बनायी थी। उन्होंने आकाशवाणी में भी अपने गीतों की प्रस्तुती दी थी। उनका आकस्मात जाना राजनांदगांव सहित सम्पूर्ण कला जगत की छती है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करते हुये कहा कि भगवान उनके परिवार को इस दुख की घडी को सहने की शक्ति प्रदान करे।