आज एआईयू डब्लू सी अखिल भारतीय असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष बजरंगी लाल सिंह द्वारा जॉन 1 नेहरू नगर जोन आयुक्त मुलाकात कर कोसानगर के गौठान में कोसानगर के यादव मोहल्ले के जानवर धारको का गोबर कई महीनों से नहीं खरीदा जा रहा है, इस पर चर्चा करते हुए श्री कश्यप ने जोन आयुक्त से पूछा कि जब छत्तीसगढ़ शासन द्वारा माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा गोठानो में गोबर खरीदी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, तो कोसानगर के यादव मोहल्ला के जानवर मालिकों का गोबर क्यों नहीं खरीदा जा रहा है, व अन्य स्थानों का गोबर कोसानगर के गौठान में लिया जा रहा है, काफी समय से इस विषय को लेकर अधिकारियों से चर्चा होती रही है, पर इसका समाधान या उत्तर अधिकारियों द्वारा नहीं दिया गया है, श्री कश्यप ने अपनी बातों को रखते हुए यह मांग की है कि सबसे पहले कोसानगर के जानवर मालिकों को कोसानगर के गौठान में गोबर बेचने का अधिकार मिलना चाहिए, तत्पश्चात अन्य स्थानों को मौका देना चाहिए, अगर इस पर भी इस बार अधिकारियों द्वारा अगर कोई रास्ता नहीं निकाला जाता तो इसकी शिकायत माननीय छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय सीएम माननीय भूपेश बघेल जी से संगठन द्वारा शिकायत की जाएगी, इस मुलाकात में विशेष तौर से उपस्थित आलू डब्लू सी के जिला सचिव नितेश लाउतरे कमल प्रसाद एवं हितग्राही महिलाएं उपस्थित थे ।