22/अगस्त /2022
राजनांदगांव। यशोदा नंदन, नंदलाल के लाल भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव शहर में धूमधाम से मनाया गया। भादो के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की रात्रि 12 बजे भगवान कृष्ण ने मथुरा के कारागार में जन्म लिया था। इसलिए भक्तगण इस तिथि की रात्रि 12 बजे जन्माष्टमी मनाते हैं। वर्धमान नगर निवासी समाजसेवी दुष्यंत दास, धर्मपत्नी अर्चना दास ने सपरिवार पूरे विधिविधान से शुभ मुहूर्त पर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।