फिर धमाके से गूंजी काबुल की धरती, मस्जिद में हुए ब्लास्ट में 20 से 30 लोगों की मौत की खबर, 40 से ज्यादा घायल

त्वरित खबरे :

18/अगस्त /2002

अफगानिस्तान के काबुल की धरती एक बार फिर दहल उठी है. एक के बाद एक होते धमाकों की गूंज से राजधानी में सुनने को मिलते हैं. इस बार काबुल में मौजूद एक मस्जिद को निशाना बनाया गया है. नमाज के दौरान मस्जिद यहां 20 से 30 लोगों के मारे जाने की खबर मिल रही है. जबकि इस हमले में 40 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. चारो ओर पसरा मौत का ये मातम इसी बात की गवाही दे रहा है कि तालिबान की सत्ता में वापसी अफगानिस्तान की सरजमीं पर कितनी भारी पड़ रही है.


बता दें कि काबुल के इमरजेंसी हॉस्पिटल ने बताया है कि कुल 27 लोगों को वहां भर्ती कराया गया है. इसमें पांच बच्चे भी शामिल हैं. अभी पूरे इलाके को तालिबान के सिक्योरिटी गार्ड्स ने सील कर दिया है, फिलहाल घायलों को काबुल के अलग-अलग हॉस्पिटल में पहुंचाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, काबुल शहर के सर-ए-कोटल खैरखाना में यह बम धमाका हुआ. काबुल के सिक्योरिटी डिपार्टमेंट खालिद जरदान ने इस ब्लास्ट की पुष्टि की है.