जल्दबाजी में युवक ने जोखिम में डाली खुद की जान: पुल पार करते समय पानी के तेज बहाव में बहा, मना करते रह गए ग्रामीण

त्वरित खबरें :

16/अगस्त/2002

शुभम नांदेकर, पांढुर्णा/ शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। जिससे कई जिलों में हाहाकार मचा हुआ है। नदी-नाले उफान पर हैं। अनेक मार्ग बंद हो चुके हैं। प्रशासन द्वारा चेतावनी भी जारी कर दी गई है, लेकिन फिर भी कुछ लोग जान जोखिम में डालकर बाढ़ में नदी पार करने से बाज नहीं आते हैं। ताजा मामला छिंदवाड़ा जिले से सामने आया है। जहां एक युवक पानी के तेज बहाव में नदी में बह गया.

दरअसल, जिले के पांढुर्ना के बीच बहने वाली जाम नदी पुल के ऊपर से बह रही थी। फिर भी एक युवक नदी को पार करने के लिए पानी में उतर गया, थोड़ी दूर आगे जाने के बाद उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह उफनती नदी में बह गया । युवक को आस पास मौजूद ग्रामीणों ने मना भी किया था, लेकिन वह नहीं माना। पुल के दूसरे छोर तक पहुंचते-पहुंचते उसका पैर पानी में फिसल गया और वह नदी में बह गया।

भारत रत्न अटल बिहारी को भूली BJP: पुण्यतिथि पर पैतृक निवास नहीं पहुंचे भाजपा नेता, भजीती बोलीं- नेताओं को शर्म आनी चाहिए

युवक की पहचान 30 वर्षीय मोहन उर्फ रोशन तिड़के के रूप में हुई है। वह अपने घर से पूजन कथा का भोजन करने जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। खबर लिखने तक युवक को कोई पता नहीं चल पाया है। फिलहाल उसकी तालाश जारी है।