16/अगस्त /2022
15 अगस्त उन वीरों के नाम जिन्होंने अपने जीवन को देश के नाम किया जिसमें मेरे भाई तीरथ राम वर्मा भी शामिल है. जो 12/6 /2012 को सुबह शाम 6:00 बजे जम्मू कश्मीर के बनबन विलेज जो Rajwarh डिस्टिक में आता है चार आतंकवादी से मुठभेर करते वक्त अपने लेफ्ट शोल्डर एंड लेफ्ट थाई में गोली खाते हुए उन चार आतंकवादी को मार गिराने में सहयोग प्रदान किया वे अपनी वीरता और साहस का परिचय देते हुए उन आतंकियों का डटकर सामना कर उन्हें मार गिराया और 45 दिन हॉस्पिटल में रहे और उनके वीरता को देखते हुए उनके वरिष्ट अधिकारी उन्हें पुरुष्कार GOC In C उधमपुर के रूप में सम्मानित किए . इस घटना के दौरान वह 21 राष्ट्रीय राइफल में सेवारथ थे .
इनका निवास स्थान, गांव- चिचोला, थाना - खैरागढ़ ,जिला- राजनांदगांव के रहने वाले हैं.
ऐसे वीरों को हमारे और पूरे देश वासियों की तरफ से शत-शत नमन, जय हिंद जय भारत !