नीतीश कुमार ने राज्यपाल को दिया इस्तीफा, राजभवन से निकले बाहर

त्वरित खबरे :

09 अगस्त 2022

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है. नीतीश कुमार राजभवन से बाहर निकल चुके हैं. बिहार में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड का गठबंधन टूट गया है.

इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है. मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को जदयू के विधायकों, सांसदों की हुई बैठक में भाजपा के साथ गठबंधन टूटने की बात कही गई है. सूत्रों का कहना है कि बैठक में इस बात पर मुहर लगी है कि अब जदयू भाजपा के साथ नहीं रहेगी.

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग 3.45 बजे राजभवन पहुंचे. वे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया हैं. इसके साथ ही नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. संभावना जताई जा रही है कि जदयू एक बार फिर महागठबंधन के दलों के साथ मिलकर सरकार बनाए.