09 अगस्त 2022
जैन संत हर्षित मुनि ने प्रवचन देते हुए कहा कि कटु सत्य सुनने की हममें शक्ति होनी चाहिए और कटु सत्य बोलने की हिम्मत। उन्होने कहा कि माता-पिता बच्चों के हाथ में मोबाइल तो दे देते हैं किंतु उसे चेक नहीं करते कि वह किससे बात करता है। यह मोबाइल उस मूर्ख बंदर मित्र की तरह है जो हाथ में तलवार लेकर सुरक्षा के नाम पर अपने ही मालिक को काटने की तैयारी करता है। उन्होंने कहा कि यह मोबाइल दूर में बैठे व्यक्ति को अपना बना देता है किंतु पास बैठे अपने भाई- बहन, मां-बाप को हमसे दूर कर देता है।