शुरू किया जाएगा विशेष अभियान मिनी माता स्मृति दिवस से

त्वरित खबरे :

09 अगस्त 2022

जिला सतनामी समाज 11 अगस्त को मिनी माता स्मृति दिवस मनाएगा। जीई रोड में स्थित सतनाम भवन में सादगी पूर्ण कार्यक्रम में मिनी माता को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही इस दिन से समाज में बढ़ रहे धर्मांतरण को रोकने विशेष अभियान चलाएगा। मिनी माता स्मृति दिवस कार्यक्रम को लेकर सतनाम सेवा भवन में बैठक रखी गई। अध्यक्षता जिला सतनामी सेवा समिति के संरक्षक धनेश पाटिला ने की। विशिष्ट अतिथि रामजी भारती, सूर्य कुमार खिलारी, राजमहंत चैनदास बांधव थे । समिति अध्यक्ष सूर्यकुमार खिलारी ने बताया कि सतनामी समाज की गुरुमाता व प्रथम महिला सांसद स्व. मिनीमाता स्मृति दिवस 11 अगस्त को सुबह 10 बजे से मनाया जाएगा।

जिसमें समाज के सभी वरिष्ठजन, साधुसंत, महिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में विभिन्न ब्लाकों से आए पदाधिकारियों ने समाज में बढ़ती धर्मान्तरण रोकने कठोर कदम उठाये जाने की मांग की। जिस पर जिला समिति ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए 11 अगस्त से इस धर्म परिवर्तन के खिलाफ मुहिम शुरू करने की बात कही। प्रो. जीपी रात्रे, हेमनाथ गायकवाड़, पुनुराम देशलहरा, अजय मारकंडे आदि मैाजूद थे।