प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम संभाग के दो दिवसीय दौरे पथरिया पहुंच गए हैं।
बिलासपुर।Bilaspur Politics: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम संभाग के दो दिवसीय दौरे पथरिया पहुंच गए हैं। पथरिया में स्व व्यास नारायण द्विवेदी के वार्षिक श्राद्ध के कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष मरकाम का मुंगेली जिले के पदाधिकारियों व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने आतिशी स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों से औपचारिक चर्चा की।
पीसीसी चेयरमैन मरकाम बुधवार से अविभाजित बिलासपुर संभाग के दो दिवसीय दौर पर हैं। कांगेेसजनों के स्वजनों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा संगठनात्मक गतिविधियों की भी पड़ताल करेंगे। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान बूथ कमेटियों के गठन को लेकर जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा संगठन से जुड़े पदाधिकारी भी सक्रिय नजर आ रहे हैंं। प्रवास के दौरान मरकाम संगठन की गतिविधियों की भी जानकारी लेंगे।