कल शाम शंकरपुर, शांति नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित थी

त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 3 अगस्त 2022।

नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत शंकरपुर स्थित उच्च स्तरीय जलागार के इनलेट मंे फ्लो मीटर एवं फ्लो कंट्रोल वाल लगाया जाना है, उक्त कार्य कराये जाने शंकरपुर स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। जिससे शंकरपुर टंकी से कल दिनांक 3 अगस्त 2022 दिन बुधवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसके कारण शंकरपुर, शांतिनगर, चिखली, पुराना ढाबा, रामनगर, शिक्षक नगर में दिनांक 3 अगस्त 2022 बुधवार की शाम की पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। दिनांक 4 अगस्त 2022 गुरूवार से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।