समिति के अध्यक्ष दुष्यंत दास ने दिग्विजय सिंह से की मुलाकात दिग्विजय सिंह ने दिया मांग को समर्थन

त्वरित खबरे :

2/ अगस्त/2022

राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर का नाम दिग्विजय नगर करने की मुहिम अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई है। समिति के अध्यक्ष दुष्यंत दास ने आज राजधानी नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसी एवं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात की।  दास ने उनसे शहर का नाम दिग्विजय नगर करने की मंाग रखी।  सिंह ने दिग्विजय नगर को अपना समर्थन देते हुए उनकी मंाग को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। 

  राजनांदगांव शहर के विकास में अहम योगदान देने वाले राजा दिग्विजय दास की याद में शहर का नाम दिग्विजय नगर करने की मुहिम अब शहर और जिले तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसकी चर्चा अब देश प्रदेश में भी होने लगी है। मुहिम को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से समिति के अध्यक्ष दुष्यंत दास ने देश के राजनीतिज्ञों से भी संपर्क तेज कर दिया है। इसी कड़ी में वे आज अपने नई दिल्ली प्रवास में आल इंडिया कंाग्रे्रस कमेटी के दफ्तर पहुंचें। दास ने वहां पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से मुलाकात कर दिग्विजय नगर के लिए समर्थन मांगा।  सिंह ने भी उनकी मंाग पर सकारात्मक रूख दिखाया और उनकी ंमांग को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।  

 उल्लेखनिय है कि शहर का नाम दिग्विजय नगर करने की मुहिम को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। समिति द्वारा परिचर्चाओं और संगोष्ठियों का आयोजन कर शहर के प्रबुद्वजनों, पत्रकारों, नगर निगम के जनप्रतिनिधियों, साहित्यकारों, चिकित्सक, अधिवक्तागण, उद्योगपतियों से दिग्विजय नगर हेतु उनका समर्थन हासिल किया है। समिति द्वारा जन जन को भी हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से इस मुहिम से जोड़कर उनका भी समर्थन मांगा जा रहा है। इन प्रयासों के कारण ही अब दिग्विजय नगर की चर्चा जिले और क्षेत्र तक सीमित न होकर राष्ट्रीय स्तर होने लगी है। समिति के अध्यक्ष  दास एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुहिम को देश भर में समर्थन दिलाने के लिए राजनेताओं और अन्य हस्तियों से मुलाकात और चर्चा तेज कर दी है।