महाअभियान : करोना टीकाकरण के लिए नदी नाला तक पारकर पहुंच रहे घर घर में

त्वरित खबरे : टीकाकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा महाअभियान चलाया गया।

1/अगस्त/2022

जिले में शनिवार एवं रविवार को टीकाकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा महाअभियान चलाया गया। जुनून और हौसले से भरे स्वास्थ्य कर्मियों की टीम कोविड टीकाकरण के लिए हर बाधा को पार करते हुए गांव-गांव तक पहुंच रही है। शहर, गांव, गली, चौराहों, चौपालों हर घर तक टीकाकरण के लिए टीम दस्तक दे रही है। टीकाकरण के लिए जिला प्रशासन ने अपनी ताकत झोंकी है। जिले में गांव के हाट, बाजार में तो वहीं मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में भी मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से टीकाकरण लगातार जारी है।

जिले में 453 वैक्सीनेशन टीम द्वारा 17 हजार 369 नागरिकों का टीकाकरण किया गया। जिसमें 12 वर्ष से 14 वर्ष के 90 बच्चों का कोविड टीकाकरण की पहली डोज व 145 बच्चों को कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगाया गया। 15 वर्ष से 17 वर्ष के 30 बच्चों का कोविड टीकाकरण की पहली डोज व 135 बच्चों को कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगाया गया। 18 वर्ष से अधिक 214 नागरिकों को टीकाकरण का पहली डोज व 1365 नागरिकों को टीकाकरण की दूसरी डोज लगाया गया। 106 एचसीडब्ल्यू, 11 फ्रंट लाईन वर्कर व 18 वर्ष से अधिक 15 हजार 273 नागरिकों को प्रीकॉसन डोज लगाया गया।

जिले में केस बढ़ रहे
जिले में 453 वैक्सीनेशन टीम द्वारा 17 हजार 369 नागरिकों का टीकाकरण किया गया। कलेक्टर डोमन सिंह ने जनसामान्य से टीकाकरण के लिए आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड-19 संक्रमण के केस फिर से बढ़ रहे हैं। हमारा जिला अन्य राज्यों की सीमा से लगा हुआ है, जिससे स्थिति संवेदनशील हो जाती है। कहा कि इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लें और बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। जिन्हें पहला या दूसरा डोज नहीं लगाया है वे भी जरूर लगवाएं।