मामला उंदंती अभ्यारण्य के बफर जोन इदागांव वन परिक्षेत्र का
शेख हसन खान मैनपुर – उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व क्षेत्र के बफर जोन एरिया वन परिक्षेत्र इदागांव में वन विभाग के अधिकारियो ने जंगल के भीतर अवैध कीमतों मिश्रित प्रजाति के वृक्षों की अवैध कटाई करते 09 आरोपियों को घेराबंदी कर पकडा और उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है, वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 19.09.2021 को उप निदेशक उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद आयुष जैन एवं सहायक संचालक(उदंती)मैनपुर पी.आर.ध्रुव उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के सफल मार्गदर्शन में गोपनीय सूचना के आधार पर प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव(ध्रुर्वागुड़ी)बफर चन्द्रबली ध्रुव,उपवनक्षेत्रपाल के अगुवाई में परिक्षेत्र इंदागांव(ध्रुर्वागुड़ी)बफर के अधिकारी/कर्मचारियों,वन प्रबंधन समिति पीपलखूंटा एवं सुरक्षा श्रमिकों की टीम गठित कर फरसरा बीट के कक्ष क्रमांक 1211 में गस्त की गई जिसमें धनौरा के 09 आरोपियों के द्वारा अवैध रुप से राष्ट्रीयकृत मिश्रित प्रजाति के वृक्षों की कटाई करते हुए टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
आरोपियो को पुछताछ हेतु वन परिसर इंदागांव मुख्यालय में लाया गया पुछताछ के दौरान आरोपी चमरु पिता रायसिंग जाति-गोंड़ उम्र-19 वर्ष, दशरथ पिता. अमरसिंग जाति-गोंड़ उम्र-28 वर्ष, सुनाधर पिता अमरसिंग जाति-गोंड़ उम्र-22 वर्ष, कमलुराम पिता. कृपाराम जाति-गोंड़ उम्र-45 वर्ष, नकुलराम पिता कमलु जाति-गोंड़ उम्र-27 वर्ष , सोभानाथ पिता अर्जुन जाति-गोंड़ उम्र’51 वर्ष ,पंचम पिता दशरथ जाति-गोंड़ उम्र-40 वर्ष, मन्नुराम पिता दसमु जाति-गोंड़ उम्र-56 वर्ष ,निवासी ग्राम धनौरा एवं टिकम पिता जगन्नाथ जाति-गोंड़ उम्र-41 वर्ष ग्राम, पीपलखुटा,थाना-अमलीपदर तह.-मैनपुर जिला-गरियाबंद(छ.ग.) के द्वारा अपना अपराध कबुल करने के उपरांत उक्त 09 आरेापियों के विरुद्ध प्राथमिक अपराध प्रकरण क्रमांक 174/16 दिनांक 19.09.2021 दर्जकर वन्यजीव(संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 27,29,31,38(ज्ञ),39,51 एवं 52 तथा माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी देवभोग के स्वीकृति उपरांत लोक संपति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3(1)। तहत अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी देवभोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। एवं आरोपियों को रिमांड पर उप जेल गरियाबंद में दाखिला करवाया गया है।
उक्त कार्यवाही में परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव(ध्रुर्वागुड़ी)बफर चन्द्रबली ध्रुव उप वनक्षेत्रपाल, हेमसिंग ठाकुर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव, लोचनराम निर्मलकर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी करलाझर फलेश्वर दिवान वनरक्षक, भूपेन्द्र भेडिया वनरक्षक, डोमार कश्यप वनरक्षक, सुफलराम यदु वन चौकीदार, रिजर गोंड़ वन चौकीदार हेमन्त कुमार ठाकुर कार्या.लिपिक(दै.वे.भो.),वन प्रबंधन समिति पीपलखूंटा एवं सुरक्षा श्रमिकों का योगदान सराहनीय रहा।