22 जुलाई 2022
पटना । CBSE Class 12th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के नतीजों को जारी कर दिया है। काफी वक्त से इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। परीक्षार्थी cbse.nic.in, cbse.gov.in, cbseacademic.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. छात्र parikshasangam.cbse.gov.in पर भी अपने नतीजे देख सकते हैं। बिहार के 55 हजार 969 छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें 92.66 प्रतिशत लड़कियों और 89.21 प्रतिशत लड़कों ने सफलता पाई है। सीबीएसई के 12वीं के नतीजों में पटना के जवाहर नवोदय विद्यालय का जलवा दिख रहा है।यहां के 98.36 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता पाई है, जबकि केंद्रीय विद्यालय के 97.89 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।
साइंस में सार्थक तो कला में शुभ ने मारी बाजी
सीबीएसई ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया ।12वीं की परीक्षा में संत माइकल हाई स्कूल के छात्र सार्थक शोर्य को विज्ञान संकाय में 98. 6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। उसने पटना में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी स्कूल के छात्र श्रेया राज 98.2 प्रतिशत अंक लाकर राजधानी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।वहीं कला संकाय में की नोट्रे डेम अकादमी की छात्रा शुभ हो 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है । वाणिज्य संकाय में नोट्रे डेम की छात्रा परिजात सिन्हा को 97.4 प्रतिशत अंक मिला है
केंद्रीय विद्यालय के अपूर्वा को मिला 98% अंक
सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं के रिजल्ट में राज्य के केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन बेहतर है। केंद्रीय विद्यालय बेली रोड की छात्रा अपूर्वा ने विज्ञान संकाय में 98% अंक प्राप्त किया है । वह विद्यालय की अब तक की टॉपर छात्रा है । उसे रसायन शास्त्र में 100% अंक प्राप्त हुए हैं । वहीं नमामि 97% अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरे स्थान पर रही है। उसने संस्कृत में 100% अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय का छात्र पियूष केडिया ने 96% अंक प्राप्त कर अपने प्रतिभा का परिचय दिया है। बेहतर रिजल्ट देख कर स्कूल प्रबंधन भी काफी उत्साहित है।
केंद्रीय विद्यालय बेली रोड के पीके सिंह का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय में कुल 390 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें से 98.98 प्रतिशत छात्र छात्राओं ने सफलता हासिल की है। सफल छात्रों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है ।
इस बार सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून 2022 तक आयोजित की गई थी। इस बार सीबीएसई 12वीं में 92.7 प्रतिशत बच्चों ने सफलता पाई है। सीबीएसई ने 12वीं के जो रिजल्ट जारी किए हैं उसमें इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।